TOP_10_मध्यप्रदेश में 3 बच्चो का गला घोंटकर पिता फंदे पर लटका

 

मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा नेताओं का तूफानी दौरा जारी है। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मुरैना पहुंचे। जब सिंधिया भाषण दे रहे थे तभी सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए सिंधिया वापिस जाओ के नारे लगाए। तब सिंधिया ने  मंच से हिदायत देते हुए कहा कि मैं काले झंडे दिखाने वालों का अभिनंदन करता हूं आप जितने काले झंडे दिखाएंगे जनता को उतना ही पता चलेगा कि आपका दिल में कालापन है वो झंडे का रूप ले लिया है।



आगर मालवा से कांग्रेस ने उपचुनाव का औपचारिक शंख नाद कर दिया है। जहां एक मंच पर आये कोंग्रेशियो ने मुख्यम्नत्री शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने सिंधिया की तुलना सोयाबीन से कर डाली। कहा कि नखरे बहुत किए, लेकिन फिर भी धोखा दे गई।


उपचुनाव के कांग्रेस के 15 प्रत्याशी घोषित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन विधानसभा क्षेत्रो का दौरा शुरू कर दिया है। रविवार को कमलनाथ   सांवेर गए जहां वह सभा स्थल जाने से पहले बर्बाद फसलों का जायज़ा लेने खेत पहुचे।


मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले प्रदेश में झंडा पॉलिटिक्स देखने को मिल रही है। दोनों ही दलों में झंडा लगाने की होड़ मच गई है। प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा ने कहा वह उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रो में सिंधिया के समर्थन में घर घर झंडा लगाए जायँगे। तो कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा की कांग्रेस पहले ही घर घर झंडा लगाने का अभियान चला रही है।

उपचुनाव के दौरे पर चल रही भाजपा की त्रिमूर्ति दतिया जिले के भांडेर पहुंची। जहां मुख्यमंत्री ने 102 करोड़ के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। और भाजपा की रक्षा सिरोनिया के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। यह गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का गृह मिला है।  


भोपाल में  इंसानियत को शर्मसार करने वाली करतूत का वीडियो वायरल हुआ। जिसमे एक युवक दोस्तों के साथ मिलकर एक कुत्ते को उठाकर तालाब में फेंकते  देखा जा रहा है। यह वीडियो भोपाल के बड़े तालाब का बताया जा रहा है।


शिवपुरी जिले के कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद प्रशासनिक महकमों और राजनैतिक लोगो में हड़कंप मच गया है क्युकी इसके पहले वह सीएम की सभा में शामिल हुए थे और कई  लोगो के संपर्क में आये। सभा में कई बार मुख्यमंत्री ने अपने पास कलेक्टर को बुलाकर बातें की थीं। वहीं, कलेक्टर की पत्नी व उनके बेटे का भी सैंपल पॉजीटिव आया है।



बालाघाट जिले से एक दुःखद और दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के रूपझर थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने 3 बच्चों का गला घोटने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि वह अपनी ससुराल गया था जहां पत्नी ने मायके से साथ नहीं लोटी। आरोपी पिता तीन मासूम बच्चों को अपने साथ लेकर वापस लौटा और रास्ते के जंगल में तीनों बच्चों का गला दबाकर खुद भी फांसी पर लटक गया। इसमें दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक वर्षीय मासूम के जीवित होने पर उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा से यौन शोषण करने का आरोप लगा है। आरोपी ने नाबालिक से जिम में दोस्ती की  इसका फायदा उठाते हुए उसने फ़ार्म हॉउस में बलत्कार किया फिर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। नाबालिग लगातार शोषण का शिकार होती रही। पुलिस ने समीर उर्फ़ सिकंदर नाम के आरोपी को हिरासत में लिया है।

सीधी जिले के निवासी और यूपी के शाहजहांपुर में तैनात सेना के जवान कर्नल मनीष चौहान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में कर्नल मनीष के अलावा एक अन्य जवान की मौत हुई है जबकि दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए


By - sagar tv news
13-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.