सागर-Reels बनाते समय Train की चपेट में युवक की मौत, शौक महं...गा पड़ा

सागर में रील्स बनाते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत


सागर-Reels बनाते समय Train की चपेट में युवक की मौत, शौक महं...गा पड़ा

सागर में चलती रेल के पास रील्स बनाने के फेर में एक युवक अपनी जान से हाथ धो बैठा, घटना सोमवार की है जहां मकरोनिया के रजाखेड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर हुई, युवक मोबाइल से सेल्फी लेते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया, ट्रेन के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि युवक मोबाइल हाथ में लिए ट्रेन के काफी नजदीक आ गया था वह बोगी के किसी पार्ट से टकराने के बाद वह नीचे आ गया, घटना रजाखेड़ी के पास की हैं पुलिस जांच कर रही है युवक की पहचान 19 वर्षीय नीरज विश्वकर्मा के रूप में की गई जो रजा खेड़ी का निवासी है और वहीं पर एक चाय नाश्ते की दुकान पर काम करता था बताया जा रहा है कि नीरज सोशल साइट पर अपने रील बना कर डालता था हालांकि परिजनों ने इस घटना में दोस्तों पर संदेह जताया है क्योंकि उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला है पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है ।

बता दें कि सोमवार दोपहर ट्रैक पर युवक के मिलने के बाद सनसनी फैल गई बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए सूचना पुलिस को दी गई युवक की डेड बॉडी के पास फोन एयरफोन और जूते पड़े हुए थे बाद में युवक की पहचान नीरज विश्वकर्मा के रूप में हुई थी पुलिस ने मौके से ही पंचनामा कार्यवाही कर डेड बॉडी को पीएम के लिए कराया मकरोनिया थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ।

 

 


By - sagar tv news
24-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.