गड्‌डी गैंग के 7 मेंबर्स गिरफ्तार, मास्टरमाइंड महिला को पकड़ा दिल्ली से

Stvn Crime Deskभोपाल पुलिस ने सिलसिलेवार ठगी को अंजाम देने वाली गड्‌डी गैंग के सात मेंबर्स को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच गैंग की मास्टरमाइंड महिला मीना को दिल्ली से पकड़कर लाई है। जबकि छह आरोपियों को हनुमानगंज पुलिस ने देवास से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने करीब छह लाख रुपए कीमती जेवर बरामद किए हैं। जिन्हें आरोपियों ने महिलाओं से ठगे हैं। डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि गिरोह बिहार, इंदौर में कई वारदातों को अंजाम देकर भोपाल पहुंचा था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
बता दे की आरोपी रद्दी कागज को नोटों की गड्‌डी बताकर महिलाओं को लालच देकर ठगी करते हैं। गिरोह भोपाल में होटलों में रहकर वारदात को अंजाम देता है। अब तक आरोपियों ने 17 वारदातों जो अंजाम दिया हैं। डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि कालीचरण कैम्प ओखला मंडी थाना श्रीनिवासपुरी दिल्ली के रहने वाले लाल सोलंकी उर्फ भगवानदास (27) पुत्र पूरन सोलंकी, शिवा सोलंकी (21) पुत्र पूरण सोलंकी, संजू सोलंकी (23) पुत्र पूरण सोलंकी, राहुल उर्फ रोहित (19) पुत्र पूरण सोलंकी, शाबदा गोबरा जेजे कालोनी थाना कणजावला दिल्ली के रहने वाले देबू सोलंकी (21) पुत्र रूपलाल सोलंकी और टोनिका सिटी गिरजा घर के पीछे रहने वाले गोपाल परमार (22) पुत्र सेवाराम परमार को गिरफ्तार किया गया है। लाल सोलंकी, शिवा, संजू, राहुल सगे भाई हैं। इधर, क्राइम ब्रांच डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी गिरोह की मास्टरमाइंड मीना को क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से पकड़ा है। उसका पति, लड़का फरार है।


By - sagartvnews
25-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.