पुलिस का सख्त पहरा करणी सेना नहीं कर सकी पुतला दहन || SAGAR TV NEWS ||

 

 

महाराष्ट्र में कंगना रनौत के घर में अतिक्रमण की कार्यवाई की गयी थी। जिस पर विवाद गहराया हुआ है। इसी को लेकर सागर जिले के बंडा में करणी सेना के तत्वाधान में प्रदर्शन किया गया। लेकिन पुलिस का जबरदस्त पहरा होने से बरा चौराहे पर पुतला दहन नहीं हो सका। करणी सेना के लोगों ने जिलाध्यक्ष इन्दु राजा बरगुवा के नेतृत्व में रविवार को शिवसेना महाराष्ट्र के नेता संजय राउत के द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया की उन्होंने अभिनेत्री कंगना राणावत और महिला समुदाय के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। करणी सेना ने कहा की संजय राउत ने देश में अशांति और खुलेआम धमकी देने का कृत्य किया है। इसलिए उचित कार्यवाही की जाये। इसी को लेकर पुतला दहन भी किया जाना था लेकिन पुलिस बल तैनात होने के बाद ऐसा हो नहीं पाया। तहसीलदार संजय दुबे का कहना है की परमीशन नहीं थी इसलिए पुतला दहन नहीं होने दिया।


By - Surya Kumar Dubey (Banda,Sagar MP)
14-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.