सागर-नागपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर अब सागर में, यहीं मिलेगा कैंसर का पूरा इलाज
सागर-नागपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर अब सागर में, यहीं मिलेगा कैंसर का पूरा इलाज
सागर में नागपुर के कैंसर स्पेशलिस्ट लाखों का ऑपरेशन सिर्फ 70 हजार में
सागर के लोगों खासकर उन मरीजों के लिए बेहद सुखद खबर हो जो बाहर जाकर अपना इलाज कराते हैं। अब यहीं पर नागपुर के डॉक्टर भी आकर परामर्श दे रहे हैं। जिससे लोगों का फायदा मिल रहा है। इसी को लेकर शहर के द्वारिका बिहार कॉलोनी स्थित छत्रपति शिवाजी अस्पताल में भी नागपुर से प्रसिद्द डॉक्टर प्रवीण गंटावर आये हुए थे। जो कैंसर और प्लास्टिक सर्जन के स्पेशलिस्ट हैं। और सभी तरह के कैंसर का इलाज करते हैं। उन्होंने यहाँ पर कैंसर से पीड़ित मरीजों को देखा साथ ही उन्हें परामर्श भी दिया गया है। इसके अलावा डॉक्टर प्रवीण गंटावर ने सागर की रहने वाली रामरानी प्रजापति जिन्हे गर्भाशय का कैंसर था। जिसका डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन किया। जो पूरी तरह से सफल रहा। फिलहाल मरीज डॉक्टर की निगरानी में है। वहीं इसमें हैरानी की बात ये है की ऑपरेशन का खर्च करीब 5 लाख रूपये आता है। जबकि यही इलाज सागर के छत्रपति शिवाजी अस्पताल में तकरीबन 70 हजार रूपये में हुआ है। डॉक्टर गंटावर हर महीने के चौथे शनिवार और रविवार को छत्रपति शिवाजी अस्पताल में मौजूद रहेंगे। इसको लेकर डॉक्टर प्रवीण गंटावर ने कहा की यहाँ के लोगों को ज्यादा कुछ पता नहीं है। जन जागृति की कमी है। साथ ही कई भ्रांतियों के अलावा लोगों में अन्धविश्वास भी फैला हुआ है। जिसको लेकर जन जागृति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे। जिसमें तमाम चीजें लोगों को बताएँगे।-