कोर्ट में जासूसी करते पकड़ी गई महिला, अंदर सुनवाई का बना रही थी वीडियो ! || SAGAR TV NEWS ||

 

कोर्ट में PFI के लिए जासूसी करते हुए एक महिला पकड़ी गई है। बताया गया की इंदौर के जिला न्यायालय परिसर में हिंदू संगठन के पदाधिकारी से जुड़े एक प्रकरण की सुनवाई चल रही थी। जहां एक संदिग्ध महिला को वीडियो बनाते हुए पकड़ा। वो वकील की यूनिफॉर्म में सुनवाई का वीडियो बना रही थी। जब वहां मौजूद अधिवक्ताओं को उस पर शक हुआ तो महिला वकीलों की मदद से उसके मोबाइल को अपने पास रख लिया। इसके बाद महिला को एमजी रोड थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
जिस समय कोर्ट में महिला वीडियो बना रही थी। तब बजरंग दल के पदाधिकारी तनु शर्मा से जुड़े मामले की सुनवाई कोर्ट नंबर 42 में चल रही थी। वहां मौजूद अधिवक्ता सुनील विश्वकर्मा, अनिल नायडू और अमित पांडे को शंका हुई तो उन्होंने एक अन्य महिला की मदद से संदिग्ध महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
बताया गया की मामले की सुनवाई के दौरान संदिग्ध महिला सोनू मंसूरी को वीडियो बनाते हुए पकड़ा। वह वकील की यूनिफॉर्म में थी उसके पास से 1 लाख रुपये से ज्यादा नकद राशि बरामद हुई है। महिला अधिवक्ता नूरजहां खान के कहने पर वीडियो बनाने की बात सामने आई। एमजी रोड पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया था।
पुलिस द्वारा महिला वकील पर भी सख्त कार्रवाई किये जाने की बात सामने आई।


By - Sagar Tv News
30-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.