सागर-8 फ़रवरी को संत महाकुंभ में शामिल होंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह || SAGAR TV NEWS ||
बीजेपी सामाजिक समरसता के संत रविदास के अवतरण दिवस के अवसर पर संत रविदास महाकुंभ आयोजित करेगी, आगामी 8 फरवरी को सागर में चौथी बार संत रविदास महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी शामिल होंगे। इस दिव्य और भव्य आयोजन में साधु संतो के समागम के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। यह जानकारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने सोमवार को सागर में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने महाकुंभ को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी सांझा की। लाल सिंह आर्य ने कहा की प्रदेश की सभी 22 हजार 800 पंचायतों 313 ब्लाक और सभी जिलों में संत रविदास की जयंती धूम धाम से मनाई जाएगी