नित्यक्रिया करने गया था व्यक्ति लेकिन भालू ने पहुंचा दिया अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||
नित्यक्रिया करने गए एक व्यक्ति की जान उस समय हलक में आ गयी जब उस पर भालू ने हमला बोल दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना बालाघाट जिले के परसवाड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत सावरझोड़ी गांव से सामने आई। घायल को इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से परसवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित हगरूलाल यादव झागुल गांव निवासी बताया गया। बताया गया की हगरूलाल अपने बेटी आशा यादव के गांव लक्षीटोला में रहता है। दामाद की जान जाने के बाद से करीब दो सालों से वो अपनी बेटी के गांव में ही मजदूरी का काम करता और वहीं रहता है। बताया जा रहा है की वो मजदूरी करने के लिए लक्षीटोला से करीब दो किमी दूर सारवझोड़ी गया हुआ था। इसके बाद वो गांव के ही पास के तालाब में शौच करने अकेले ही चला गया। जिसके ऊपर वन्य प्राणी भालू ने हमला कर दिया। जिससे आस पास के कुत्तों ने भोंकना शुरू किया। जब गांव के लोगों ने हगरूलाल को इस हाल में देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुर किया। जिसके बाद भालू उसे छोड़कर भागा। भालू के हमले से हगरूलाल को कई जगह चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने इस की सूचना 108 एम्बुलेंस को दी। जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए परसवाड़ा अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बालाघाट जिला अस्पताल भेजा। सूचना के बाद सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवप्रसाद नागपुरे और बीड गार्ड आशिष ऐड़े मौके पर पहुंचे। जहाँ घायल को मदद के लिए एक हजार रूपये की राशि दी।