MP| ट्रकों में जोरदार टक्कर से 5 मजदूरों की मौत,मौके पर पुलिस || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 मजदूर काल के गाल में समा गए। इस घटना में 7 लोग घायल हो गए। इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घायलों को खकनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
हादसा बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 62 किलोमीटर दूर देड़तलाई-शेखपुरा के बीच में हुआ। यहां एक पेट्रोल पंप के पास दोपहर में गन्ने से भरे ट्रक ने मजदूरों से भरी आयशर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 5 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इधर सूचना मिलते ही देड़तलाई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी एसआई दिलीप सिंह ने के मुताबिक़ कि स्पॉट से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार रवाना किया गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मजदूरों से भरी आयशर खंडवा से देड़तलाई की ओर जा रही थी। जिसमें कुछ मजदूर परिवार सवार थे। जबकि गन्ने से भरा ट्रक देड़तलाई से खंडवा की ओर जा रहा था। वाहन महाराष्ट्र पासिंग बताया जा रहा है। खकनार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


By - Sagar tv news
01-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.