सागर-आरोपों के बाद सामने आये भाजपा नेता बोले व्यक्तिगत बुराई को भंजा रहे अध्यक्ष

सागर-आरोपों के बाद सामने आये भाजपा नेता बोले व्यक्तिगत बुराई को भंजा रहे अध्यक्ष

सागर-भाजपा नेता बोले जबरन ही घसीटा जा रहा उनका नाम

सागर में साहू समाज के दो गुट आपस में एक दूसरे पर हमलावर हैं। हाल ही में मोहननगर वार्ड पार्षद अशोक साहू की कार के कांच फोड़े जाने की घटना हुई। जिसे साहू समाज के ही विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। और भाजपा नेता जगन्नाथ गुरैया पर आरोप लगाया गया है। इससे पहले उन पर युवा मंडल के अध्यक्ष संदीप साहू से भी मारपीट के आरोप लगे हैं। वहीं कांच फोड़े जाने की घटना के बाद जगन्नाथ गुरैया का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा की उन्हें इस बात की जानकारी लगी। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही बोले की अशोक साहू चकिया से उनकी व्यक्तिगत बुराई है। जिस कारण वह उनकी छवि को धूमिल करने उनके ऊपर साहू युवा मंडल के अलावा उनके भांजे का नाम जबरन घसीट रहे हैं।
भाजपा नेता जगन्नाथ गुरैया ने बताया की 2019 में संतोष साहू ने फर्जी तरीके से ट्रस्ट का गठन कर लिया था। जिस एसडीएम कोर्ट ने दोनों ट्रस्ट को भंग कर नए चुनाव कराए जाने की बात कही थी। जिसे उन्होंने स्वीकार किया। लेकिन वो लोग इसके खिलाफ हाई कोर्ट चले गए। जिससे चुनाव नहीं हो पाए। वहीं दूसरी तरफ युवा मंडल का कार्यकाल 2025 है जिसके चुनाव की अफवाह फैला रहे हैं। आगामी 18 मार्च को सामूहिक विवाह सम्मेलन हो रहा है। जिसे विफल करने और समाज को गुमराह करने ये सब किया जा रहा है।-


By - sagar tv news
02-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.