सागर-पैसों की जानकारी लेने जा रही महिला की ट्रेक्टर की वजह से चली गई जान || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई में सडक हादसा होने से एक महिला की मौके पर ही जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब महिला स्कूटी में बैठकर अपने गांव से खुरई आ रही थी। उस महिला के खाते में पैसे नहीं आए थे। जिसके बारे में जानकारी लेने के लिए खुरई की एक आनलाइन दुकान में जा रही थी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला कायम विवेचना षुरू कर दी है।
वीओ
जानकारी के मुताबिक बछऊ बांदरी में रहने वाली 31 वर्षीय निशा कोरी अपने गांव से खुरई स्कूटी से जा रही थी तभी बेरी गांव के पास वह ट्रैक्टर के पीछे से टकरा गई, उसे गंभीर चोटें आ गई और कुछ ही पल में उसने मौके पर दम तोड दिया। इस घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने उसकी डेड बाडी को मर्चुरी में रखवा दिया। मृतिका के पति महेश कोरी ने बताया कि निषा गांव-गांव जाकर मनिहारी का काम करती थी। तीन दिन पहले वह बैंक में पैसे जमा करने के लिए गई थी उस वक्त बैंक बंद हो गया था और उसने खुरई की एक ऑनलाइन दुकान से पैसे जमा करवा दिए थे, जब तीन दिन बाद भी उसके खाते में पैसे नहीं आए तो वह जानकारी लेने के लिए वह खुरई के लिए निकली थी, उसी दौरान वह हादसे का षिकार हो गई। बताया जाता है कि महिला ने किस्तों पर स्कूटी खरीदी थी और उसे इसकी किस्त भरनी थी, लेकिन खाते पर पैसे नहीं आने पर वह परेषान हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


By - Yogendra Singh Gaur khurai
04-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.