सागर में हो रहा मुख्यमंत्री का आगमन,तेजी से की जा रही हैं तैयारियां || SAGAR TV NEWS ||
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगामी आठ फरवरी को सागर आगमन हो रहा है। जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल कजलीवन पहुंचकर कलेक्टर दीपक आर्य और नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के सागर आगमन को देखते हुए कजलीवन मैदान कार्यक्रम स्थल और एमआरसी हेलीपैड का निरीक्षण किया। कलेक्टर के मुताबिक मुख्यमंत्री के भव्य कार्यक्रम के लिए स्थल निरीक्षण की तैयारियों का जायजा लिया गया है। और जरूरी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई है। बताया गया की सीएम का विकास यात्रा और संत रविदास जयंती के लिए 8 फरवरी को सागर आगमन प्रस्तावित है। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आने वाले वाहनों की सुरक्षित पार्किंग और आने जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की पार्किंग स्थल की अलग-अलग तैयारी की जाएगी। जिसमें बड़े वाहन अलग और छोटे वाहन अलग पार्क किए जाएंगे।--------