कांग्रेस नेता के 8 साल के बच्चे का किया अपहरण,4 करोड़ की फिरौती मांग किया काम तमाम | SAGAR TV NEWS

 

कांग्रेस नेता के 8 साल के भतीजे का अपहरण किया गया। 4 करोड़ रूपये फिरौती मांगी गयी। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसका मर्डर कर दिया। हैरानी की बात ये है की जिन दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया वो परिचित बताये जा रहे हैं। घटना इंदौर में जिले की है। बताया गया की महू के नजदीक पिगडंबर के कांग्रेस नेता विजयेंद्र सिंह के 8 साल के भतीजे का अपहरण के बाद मर्डर किया गया है। किडनैपर्स ने बच्चे का रविवार शाम 6.30 बजे अपहरण किया था। रात 9 बजे मोबाइल पर फोन कर 4 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। इसके बाद सोमवार सुबह 7.30 बजे बलवाड़ा के पास बाईग्राम में इस बच्चे की डेड बॉडी मिली। घटना के बाद इलाके में तनाव के हालात बन गए। पीएम में खुलासा हुआ की मुंह में कपड़ा ठूंसकर जान ली गई है। वहीं भारी पुलिस बल के बीच बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया।
बताया गया की बच्चे के पिता जितेंद्र सिंह चौहान खदान कारोबारी हैं। परिवार ने पुलिस को बताया कि बेटा हर्ष रविवार शाम को लापता हुआ। परिजनों ने उसकी काफी जगह तलाश की। इसके बाद परिजनों के पास रात 9.30 बजे फिरौती के लिए पहला फोन आया। और किडनैपर्स ने 4 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। इसके बस पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी बच्चे को ढूंढा लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद हर्ष की डेड बॉडी पड़ी मिली।

पुलिस ने दो आरोपी रितेश और विकास को गिरफ्तार किया है। आरोपी रितेश जितेंद्र का रिश्ते में भांजा है। सीसीटीवी में रितेश ही हर्ष का हाथ पकड़ कर रेलवे पटरी के पास ले जाते हुए दिखाई दिया था।
पुलिस के मुताबिक बच्चा अपने घर के बाहर साइकिल चला रहा था। तालाब के पास सो वो लापता हुआ था। हर्ष के परिवार का प्रॉपर्टी का विवाद भी चल रहा था। फ़िलहाल पुलिस जांच कर रही है।--------


By - Sagar tv news
06-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.