सागर-समोसे के विवाद में युवक की हत्या के आरोप

सागर में समोसे नहीं देने पर दुकानदार की हत्या !

सागर-समोसे के विवाद में युवक की हत्या के आरोप


सागर के बरकोटी में लगे मतंगेश्वर मेले में समोसे को लेकर हुए विवाद के बाद युवक के मर्डर करने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे है और इसको लेकर परिजनों ने पुलिस से आरोपियों पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने शिकायत में बताया की समोसे को लेकर गाली गलोच होने के बाद गांव के युवकों ने जानबूझकर भरत को बाइक से टक्कर मारी थी इसलिए यह हादसा नहीं मर्डर है और इसमें आरोपियों पर धाराएं लगाने की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने समाज के लोगों के साथ एसपी से दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है सागर पहुंचे मृतक भरत प्रजापति के परिजनों ने बताया कि 19 जनवरी को शाम का समय था मेला मैं उनका लड़का दुकान बंद कर घर आने की तैयारी कर रहा था इसी दौरान गांव की कुछ युवक पहुंचे जिन्होंने समोसा मांगे लेकिन समोसा खत्म होने की वजह से उन्हें नहीं दिए जिसको लेकर गाली-गलौच हुई और वह मारने पर उतारू हो गए लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया युवक यह कहते हुए वहां से निकल गए थे कि बाद में तुझे देख लेंगे और जब वह अपने घर बरकोटी जा रहा था तो रास्ते में उसे जानबूझकर बाइक से कुचला गया है, घटना के बाद पहले बीएमसी और फिर भोपाल एम्स में भर्ती कराया था लेकिन वहां 10 दिन बाद देहांत हो गया, अब इस मामले में धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाना चाहिए एसपी के द्वारा जांच कर कार्यवाही करने की बात कही गई है


By - sagar tv news
07-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.