दुकानदार को बीच बाज़ार मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार, CCTV भी आया सामने

दुकानदार को बीच बाज़ार मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार, CCTV भी आया सामने

दुकानदार को सरेआम गोली
मारते CCTV आया सामने

बदमाशों ने दिन दहाड़े बीच बाज़ार में दुकानदार को गोली मार दी। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। वहीं एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। घटना जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत चुंगीनाका इलाके की है। जानकारी के मुताबिक युवक यहां दुकान लगाता था। बीते 2 फरवरी को गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपियों ने मारपीट की थी। जिसमें स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर विवाद को शांत करवा दिया था। एफआईआर के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
इसके बाद बीते दिन ही दो बदमाशों ने बीच बाजार दुकानदार पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। गोली चलते ही पूरे बाजार में सनसनी फैल गई। वहीं युवक जमीन पर गिर गया जिसके पेट से खून बह रहा था। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


By - sagar tv news
07-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.