अधिक लाभ के चक्कर में घटना के पहले के बिल लगा दिए, कोर्ट ने फटकारा

 

 

एक सड़क दुर्घटना मामले में सागर जिले की खुरई न्यायालय ने पीड़ित को 1 लाख 75 हजार 993 की क्षतिपूर्ति का आदेश दिया, लेकिन कोर्ट ने पीड़ित और उसके अधिवक्ता को इस बात को लेकर फटकर भी लगाई कि उसने ज्यादा लाभ लेने के घटना से पहले के पुराने बिल भी लगाये थे।
वीओ
बताया जाता है कि तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार यादव की न्यायालय ने 2015 में सड़क दुर्घटना के मामले में पीड़ित ऋषि कांत वर्मा को 1 लाख 75 हजार 993 की क्षति पूर्ति का आदेश जारी किया था लेकिन पीड़ित ने न्यायालय में असंगत बिल लगा दिए थे। इससे न्यायाधीष नाराज हो गए और नोटिस जारी कर उससे जबाब मांगा कि क्यों न तुम्हारे खिलाफ दंडात्मक कार्यवाई की जाये। दरअसल पीड़ित के अधिवक्ता ने उसे ज्यादा लाभ दिलवाने के चक्कर में दुर्घटना से पहले के बिल लगवा दिए थे। जो लेपटाप और बाईक की बैटरी के थे। इस मामले में न्यायालय ने पीड़ित के वकील को भी सख्त हिदायत दी है। न्यायालय के इस सख्त रवैये से उन लोगों को नसीहत मिलेगी जो फर्जी या असंगत दस्तावेज प्रस्तुत कर न्यायालय को गुमराह करते हैं या समय बर्बाद करते हैं।


By - Sagar Tv News
07-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.