सागर-घाटी पर आड़ा हो गया आपे वाहन,चालक समेत दो लोग पहुंचे अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||

 

घाटी पर आपे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं जिन्हे अस्पताल भेजा गया। घटना सागर जिले के शाहगढ़ थाना इलाके के शाहगढ़ बम्होरी मार्ग से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बम्होरी की ओर से पालतू गाय लेकर शाहगढ़ तरफ आ रहा तीन पहिया आपे वाहन शाहगढ़ के पास बम्होरी मार्ग पर मजघटिया मंदिर मार्ग के पास घाटी पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें आपे वाहन चालक वीरू और बलराम बंशकार निवासी बुडेरा जिला टीकमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे मौके पर पहुंचे पुलिस वाहन से शाहगढ़ अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर किया है।
बताया जा रहा है की बिना नंबर का आपे वाहन गूगरा जिला दमोह से पालतू गाय लेकर बम्होरी शाहगढ़ मार्ग से बुढेरा जिला टीकमगढ़ जा रहा था। तभी मजघटिया हनुमान मंदिर मार्ग के सामने घाटी पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वाहन में सवार गाय पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं गाय को लेकर जा रहे व्यक्ति समेत चालक घायल हुआ। पुलिस ने वाहन को थाने में जब्त कर गाय को गौशाला भेज दिया है। इसको लेकर डॉक्टर शशांक जायसवाल ने जानकारी दी।--------


By - Sunil Tiwari shahgarh
07-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.