सागर-कथित प्रेमिका के भागने से शुरू हुई बुराई, 12 लोग पहुँचे अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||
कथित प्रेमिका के भागने से शुरू बुराई में हुआ झगड़ा लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के 12 से ज्यादा लोग घायल युवती के भागने में गांव वालो का बताया था हाथ मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र का मामला
एक लड़की अपने कथित प्रेमी के साथ भाग गई, जिसमें गांव के ही कुछ लोगो पर संदेह होने की वजह से दो पक्ष आमने सामने आ गए, विवाद हुआ, मामला शांत हो गया, लेकिन ठीक दो साल बार फिर उसी बुराई की वजह से उन्हों लोगो में झगड़ा हो गया और इस बार यह विवाद खुनी संघर्ष में बदल गया,जिसमे दोनों ही पक्षों के 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए घटना सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र की है जानकारी के अनुसार देवरी के ग्राम सिंगपुर में कंकन टोला पर ग्वालिया समुदाय रहता है। शनिवार को ग्वालिया समुदाय के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी समेत अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। विवाद में बीचबचाव करने आई महिलाएं भी घायल हुई है। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इसमें अनिल ग्वालिया ने बताया कि दो साल पहले लड़की दूसरे गांव एक युवक के साथ भाग गई थी, जिस पर उसके परिजनों का कहना था हम लोगो का इसमें हाथ है इसी को लेकर मारपीट हुई थी थाने में मामला दर्ज भी हुआ था। देवरी एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि कंकन टोला पर रंजिश में एक ही समुदाय के दो गुटों में विवाद हुआ था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।