सागर-शादी का झांसा देकर कथित प्रेमिका से 3 महीने किया गंदा काम,अब 376 की FIR | SAGAR TV NEWS |

 

शादी का झांसा देकर कथित प्रेमिका से कई बार किया गंदा काम
आरोपी युवक शादी के वादे कर अपने साथ भगा ले गया था युवती को
3 महीने तक गंदा काम करने के बाद युवती को छोड़ मुंबई भागा
जैसे तैसे घर पहुंची युवती ने सुनाई आपबीती
सागर जिले के बंडा पुलिस ने आरोपी युवक पर रेप का मामला दर्ज किया

एक युवक अपनी कथित प्रेमिका को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया, जन्म जन्म तक साथ रहने का भरोसा देकर उसने युवती से 3 महीने तक गंदा काम किया, और जब उससे दिल भर गया तो वह उसे अकेला छोड़कर भाग गया,युवती को दस्तयाब कर आरोपी पर अपहरण और रेप की एफआईआर दर्ज कि, मामला सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र का है।
जहां अक्टूबर के महीने में एक 21 साल की युवती अचानक लापता हो गई थी युवती के गायब होने पर परिजनों ने उसे तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला इसके बाद उन्होंने 28 अक्टूबर 2022 को बंडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लापता हुई उस युवती की तलाश में जुट गई, इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अपनी उस कथित प्रेमिका को राजस्थान ले गया था जहां से उसे छोड़कर मुंबई चला गया, पुलिस ने 3 महीने बाद उसे दस्तयाब किया है, बंडा थाने लाकर उसके बयान लिए गए। जिसमें पीड़िता ने बताया कि उसे आराेपी मोहन गौंड़ अपने साथ ले गया था। राजस्थान के नीमराना में 3 माह तक रखा। जहां उसने गलत काम किया। आरोपी, युवती को नीमराना में अकेला छोड़कर मुंबई भाग गया। युवती जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिजन काे आपबीती बताई,पुलिस ने युवती की शिकायत पर गांव के ही आरोपी युवक पर अपहरण, 376 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।


By - SAGAR TV NEWS
12-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.