Valentine Day पर प्रेमीयो को प्यार का इजहार करना पड़ा महंगा लड़कियों के पड़वाए पैर

 

 

विदिशा में महाबली युवा संगठन के सदस्यो ने पहले विरोध किया था लेकिन उसके बाद भी कई प्रेमी जोड़े वैलेंटाइन डे पर एक साथ घूमते हुए नजर आये प्रेमी युगल को रंगे हाथो पकड़ने के लिए महाबली युवा संगठन के सदस्यों ने पार्क, होटल और रेस्टोरेंट में प्रेमी युगल को तलाश करके उन्होंने जोड़ों से माफी मंगवाने के साथ लड़कों से लड़कियों के पैर पड़वाये और उन्हें आगे से वैलेंटाइन-डे नहीं मानने की हिदायत दी। , वहीं उन्होंने यह भी कहा कि आज ही के दिन पुलवामा में हमारे कई सैनिक शहीद हुए थे इस दुखद घटना के बाद भी लोग विदेशी परंपरा को अपनाते दिखाई दे रहे हैं उसी का हम विरोध कर रहे हैं। कई जगहों पर उन्होंने लड़कियों के लड़कों से पैर पड़वाए।महाबली युवा संगठन सदस्यों ने बताया की विदिशा शहर के लव वर्ड रेस्टोरेंट्स, फूड पार्क, सेफरोन, और यू एंड मी रेस्टोरेंट में अचानक छापामारी कार्यवाही करते हुए कई जोड़ों को पकड़ा एक रेस्टोरेंट में तो एक युवक को अर्धनग्न अवस्था में पकड़ा। कई जगहों पर रेस्टोरेंट अपने ग्राहक बढ़ाने और ऐसे जोड़ों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने के एवज में मोटी रकम वसूल रहे थे महाबली युवा संगठन के सदस्यों ने वैलेंटाइंस डे का विरोध करते हुए पकड़े गए लड़का लड़कियों को हिदायत देकर छोड़ दिया।


By - sagar tv news
15-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.