महाशिवरात्रि पर महाकाल के दरबार पहुँचेगे 10 लाख श्रद्धालु 21 लाख दीपक जलाने की तैयारी SAGAR TV NEWS

 

18 फरवरी यानी शनिवार को देशभर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी। इस पर्व पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। महाकाल मंदिर समिति का दावा है कि करीब एक घंटे में भक्तों को दर्शन करा दिए जाएंगे।
महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद महाकाल मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार महाशिवरात्रि पर यहां आने वाले भक्तों की संख्या का रिकॉर्ड टूटेगा। खास है कि इस बार महाकाल मंदिर के पट सुबह खुलने के बाद से ही आम श्रद्धालुओं के दर्शन शुरू हो जाएंगे।
इस दौरान भक्त चलित भस्म आरती के दर्शन करते हुए तीन अलग-अलग द्वार से बाहर होंगे। रात 10 बजे गर्भगृह में विशेष पूजन अर्चन शुरू होगा, जिसमें महाकाल को दूल्हा बनाया जाएगा। इससे पहले पंडे-पुजारी दूध, दही, घी, शहद सहित विभिन्न फलों के रस से महाकाल का अभिषेक करेंगे।
उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व पर शहर में दीपावली मनेगी। अयोध्या में जलाए गए 15.76 लाख दीपक का रिकॉर्ड तोड़कर शिप्रा नदी किनारे शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत 21 लाख दीपक जलाने की तैयारी हो रही है। एक ही जगह पर सबसे अधिक दीप जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उज्जैन शहर के नाम दर्ज कराया जाएगा। करीब 22 हजार वॉलियंटर सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम लोगो के सहयोग से इस उत्सव को दुनियाभर के लोग लाइव देखेंगे। खास बात ये की पूरा कार्यक्रम जीरो वेस्ट होगा।


By - SAGAR TV NEWS
17-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.