दुल्हन जैसी भी मिले बस सास ऐसी मिले...,जब सास ने सिगरेट से किया दूल्हे का स्वागत || STVN INDIA ||

 

शादी से पहले लड़कों से एक सवाल पूछा जाता है- दारू-सिगरेट तो नहीं पीते? इस पर अधिकतर नौजवान मना कर देते हैं। लेकिन जब पब्लिक ने सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखा तो उनका माता ठन्ना गया। क्योंकि भैया... इस क्लिप में एक महिला दूल्हे को सिगरेट पिलाते हुए नजर आ रही है। इस वायरल इंस्टाग्राम रील में देखा जा सकता है कि दूल्हा ठाठ से बैठा है, जिसके कथित तौर पर दुल्हन के पिता और माता... यानी लड़के के सास-ससुर मौजूद हैं। सास दूल्हे के मुंह में सिगरेट लगाती हैं और फिर उसे जलाने की एक्टिंग करती हैं। दरअसल, यह एक रिवाज है, जो दक्षिण गुजरात के कुछ गांवों में किया जाता है। वैसे अधिकतर जनता इस रस्म के बारे में जानकर शॉक्ड हैं। कुछ ने कह दिया कि दुल्हन जैसी भी मिले बस सास ऐसी मिले

यह वीडिया इंस्टाग्राम यूजर और फूड ब्लॉगर जूही (@joohiie) ने 7 फरवरी को पोस्ट किया था। उन्होंने कैप्शन में बताया कि अभी-अभी शादी की एक नई परंपरा देखी, जिसमें होने वाली सास दूल्हे का स्वागत मिठाई के साथ बीड़ी और पान के साथ करती है जूही ने पोस्ट के साथ एक डिस्क्लेमर भी दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि यह एक पुरानी परंपरा है, जिसका पालन दक्षिण गुजरात के कुछ गांवों में किया जाता है। वह धूम्रपान भी नहीं करते, आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि उन्होंने सिगरेट को जलाया भी नहीं। उन्होंने सिर्फ रस्म के लिए ऐसा किया। और हां, यह सिर्फ घड़ी गम्मत है, तो केवल हंसो, और इसे अनदेखा करो। इससे आहात होने की जरूरत नहीं है।


By - SAGAR TV NEWS
17-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.