सागर- कौमी एकता की मिसाल है ये शिव मंदिर, मुस्लिम अधिकारी ने करवाया था निर्माण

सागर जिले के खुरई में पीएचई कार्यालय में एक ऐसा शिव मंदिर है जिसका निर्माण एक मुस्लिम अधिकारी ने करवाया था। वही ये मंदिर कौमी एकता का मिसाल बना हुआ है। यहां मुस्लिम समाज के लोग न केवल हिंदू समाज द्वारा निकाले जाने वाले जुलूसों और शोभायात्राओं का स्वागत करते है बल्कि कई मुस्लिम तो राम-राम कहकर अभिवादन करते हैं। देखिये ये खबर
पीएचई कार्यालय में बने शिव मंदिर को मुस्लिम अधिकारी एसआर उस्मानी ने स्वयं अपने खर्च और कुछ जनसहयोग से साल 2005 में बनवाया था। मंदिर परिसर में लगे एक शिलालेख से इस बात का पता लगता है। हालांकि अब वे रिटायर्ड होकर कहीं और चले गये हैं लेकिन विभाग में पदस्थ कर्मचारियों का कहना है कि एसडीओ एसआर उस्मानी की सभी धर्मो में बड़ी आस्था थी। जब भी देश में कहीं सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाएं होती हैं तब उस्मानी की चर्चा होती है। यहां तक कि वे मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों और त्यौहारों पर भी अच्छा सहयोग करते रहे हैं। हालांकि, खुरई में इस प्रकार के कई मंदिर बने हुए हैं वही उन लोगों के लिए सबक सिखाता है जो अपने स्वार्थ के लिए धार्मिक उन्माद पैदा कर देश की एकता को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं।
खुरई से योगेन्द्र सींग गौर


By - SAGAR TV NEWS
18-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.