मूठभेड़ में नक्सली को मार गिराया 55 जवानों को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

 

प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट के पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में आऊट ऑफ टर्न प्रमोशन पाने वाले 55 जवानों को बैच लगाकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ हॉक फोर्स और जिला पुलिस बल की कार्यवाई गर्व करने वाली है। जवानों ने घने जंगलों में नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्यवाई की है। उनके जज्बे को हम सलाम करते हैं।
बता दे कि 30 नवंबर 2022 को बालाघाट जिले के गढ़ी थाना इलाके में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में हाक फोर्स के जवानों ने दो ईनामी नक्सली और 18 दिसंबर 2022 को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों 01 ईनामी नक्सली को मार गिराया था। जिसके चलते इन सभी 55 जवानों को आऊट आफ टर्न प्रमोशन समय से पूर्व पदोन्नति दिया गया है। जिनका सम्मान सीएम ने किया। वही, मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों ने नक्सलियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने का कार्य किया है जो बहुत सराहनीय है इसलिए उनका सम्मान करने बालाघाट आया हूं। मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के खिलाफ बोलते हुए कहा कि भारत के संविधान के खिलाफ कार्य कर रहे नक्सली अपना जीवन व्यर्थ गंवा रहे हैं। बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा कि सभी विभागों में अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली जा रही है साथ ही निवेश लाकर भी भर्ती हो रही है मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां बेरोजगारी सबसे कम है।


By - SAGAR TV NEWS
22-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.