पुलिस से बोले विधायक मुझे गोली मारो, फिर थाने पर दिया धरना || SAGAR TV NEWS ||

 

पूर्व मंत्री और जबलपुर से कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने छाती ठोकते हुए पुलिस से कहा- मारो गोली... गोली मारो...। वे शर्ट के बटन खोलकर गोली मारने का कहते हुए पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। मामला जबलपुर के हनुमानताल थाने का है। विधायक यहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ करीब 4 घंटे तक धरने पर बैठे रहे। इसका वीडियो सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर सीएसपी सहित गोहलपुर और लार्डगंज थाना पुलिस का बल पहुंच गया। घनघोरिया का आरोप है कि बिना किसी कारण के उनके कार्यकर्ता को पुलिस ने पकड़कर थाने में रखा था। पुलिस ने कार्यकर्ता को छोड़ा, तब जाकर धरना खत्म हुआ। विधायक ने पुलिस पर कई संगीन आरोप भी लगाए हैं।
बताया जा रहा है की हनुमानताल थाना के मक्का नगर से गुरुवार को एक युवक नाबालिग लड़की को लेकर चला गया। पुलिस को जानकारी मिली कि आसिफ कादरी के घर पर लड़का, लड़की बैठे हुए थे। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक लड़का-लड़की वहां से जा चुके थे। पुलिस पूछताछ के लिए आसिफ कादरी को थाने ले आई। यह जानकारी स्थानीय पार्षद को मिली तो उन्होंने विधायक लखन घनघोरिया को बताता है। इसके बाद घनघोरिया अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और धरना दे दिया। पुलिसकर्मी विधायक को मानते भी नजर आए।


By - Sagar Tv News
25-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.