सागर के युवक को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर लगा दी आग,अस्पताल में भर्ती || SAGAR TV NEWS ||

 

ससुराल में पत्नी और प्रेमी ने युवक के साथ मारपीट कर उसे पेट्रोल डालकर आग लगा दी, गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र के नारायणपुरा निवासी प्रकाश धानक होशंगाबाद के पिपरिया थाना क्षेत्र के मंगलवारा में अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहता था। प्रकाश ने बताया कि उसकी पत्नी का वहीं रहने वाले कलु से चल रहा था। प्रकाश विनीता को कलु से दूर करने की बात कहता था। इसी बात को लेकर मंगलवार की रात करीब 9 बजे घर में विवाद हुआ, जिसके बाद विनीता का भाई अर्जुन उसके प्रेमी कलु ने प्रकाश के हाथ पकड़े और विनीता ने प्रकाश पर पेट्रोल डाल कर उसे आग लगा दी। आग से बुरी तरह से झुलसने के कारण प्रकाश बेहोश हो गया। घटना के दो दिन बाद प्रकाश को होश आया, तो वह पिपरिया के हॉस्पिटल में भर्ती था, जहां से उसने सागर में अपने पिता को जानकारी दी, जिसके बाद प्रकाश के पिता और भाई उसे सागर ले कर आ गए। प्रकाश को बुंदेलखण्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आग से शरीर का 50 फीसदी से अधिक हिस्सा बुरी तरह से झुलस चुका है। पुलिस ने प्रकाश के बयान दर्ज कर लिया है। डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।


By - SAGAR TV NEWS
26-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.