ट्रक के कुचलने से 2 महिलाओं की मौत

महिलाओं की मौत का
दिल दहलाने वाला वीडियो

ट्रक के कुचलने से 2 महिलाओं की मौत


एमपी के सिवनी में एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया। जिसमें 2 महिलाओं की जान चली गई और दो गंभीर रूप से घायल है। जिनको अस्पताल भर्ती कराया गया। यह हादसा बीती रात का है। जिसका फुटेज वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना में ले लिया है।

यह दर्दनाक हादसा सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हुआ है। बताया जाता है कि एक बाइक सवार अपनी पत्नी के साथ बाइक को सड़क पार करने के लिए खड़ा है और 2 महिलाएं सड़क के किनारे पैदल चल रही है। जब वे महिलाये सड़क पार करने लगी, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्राला इन दोनों महिलाओं और बाइक सवार को रौंद कर निकल गया। जिससे बाइक के पीछे बैठी महिला और पैदल चल रही 2 में से एक महिला की मौके पर ही जान चली गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


By - sagar tv news
26-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.