सागर-SAF के जवानों पर मधुमक्खियों का हमला, एक गंभीर

 

 

सागर में बुधवार शाम १० वीं बटालियन में दो जवान समेत तीन पर मधुमक्यिों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों जवानों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इनमें से पीटीएस के हेड कांस्टेबिल आनंद पाल को मधुमक्खियों ने बुरी तरह से काटा है। उनके पूरे चेहरे और गर्दन पर डंक के निशान हैं। इस घटनाक्रम में बटालियन में रहने वाली एक महिला भी घायल हुई। जिसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। घायल होने वाले दूसरे जवान गजेंद्रसिंह हैं। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे महत्वपूर्ण बटालियन के एम्बुलेंस ड्राइवर सह-आरक्षक बृज किशोर यादव की सूझ-बूझ पूर्ण निर्णय रहा। जिसने एम्बुलेंस के साइलेंसर से धुंआ छोड़कर मक्खियों को खदेड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाल ने कंबल ओढ़ लिया था। इसके बावजूद सैकड़ों मक्खियां कंबल के ऊपर चिपक गईं थी। इस स्थिति में कोई भी उनके पास नहीं जा रहा था। तब ड्राइवर यादव ने तरकीब निकाली। वह अपनी एम्बुलेंस को बैक ड्राइव कर हेड कांस्टेबिल पाल के पास पहुंच गए । वहां उन्होंने गाड़ी का साइलेंसर उनकी तरफ कर बार-बार एक्सीलेटर लिया। इससे ज्यादा मात्रा में धुंआ निकला और मक्खियां वहां से पलायन कर गईं।

पीटीएस से से मिली जानकारी के अनुसार मधुमक्खियों के इस हमले का कारण अज्ञात है। बताया जा रहा है की हेड कांस्टेबिल, पीटीएस के नए रिक्रूट्स को परेड कराने अपने घर से निकले थे। तभी उन पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मक्खियां इतनी आक्रोशित थी कि उन्होंने पास ही निगरानी तंबू के बाहर तैनात गजेंद्र को भी अपनी चपेट में ले लिया। गजेंद्र की ड्यूटी पीटीएस-बटालियन और कॉलोनाइजर के मध्य चल रहे विवाद के मद्देनजर जमीन की निगरानी के लिए लगाई गई थी।


By - SAGAR TV NEWS
02-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.