सागर-लव मैरिज के बाद जेल गया प्रेमी, अब भी प्रेमिका को पत्नी की तरह रखने तैयार ! || SAGAR TV NEWS ||

 


पहली नजर में ही देख लड़की लड़के को दिल दे बैठी, और फिर दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया, प्यार प्यार हुआ इकरार हुआ और शादी हो गई, प्रेमी प्रेमिका शादी के बाद 4 महीने तक साथ रहे, सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन प्रेमिका ने पहले तलाक और फिर अपहरण का मामला दर्ज कर प्रेमी को जेल भिजवा दिया, कोर्ट में केस चला जहां से तलाक का केस खारिज हुआ और अपहरण का मामला भी झूठा पाया गया, मामला सागर जिले का है जहां पर बाघराज वार्ड के पंडापुरा में रहने वाले प्रेम पटेल संगीत प्ले का काम करते हैं, वह साल 2019 में एक कार्यक्रम में बिलहरा पहुंचे, जहां पर लड़की ने फेसबुक से नंबर निकाल कर उसे फोन लगाया जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी नजदीकियां बढ़ गई, घर वालों को भी इसके बारे में पता चला लेकिन इन दोनों ने आर्य समाज के तहत शादी कर ली. 4 महीने तक साथ रहे जनवरी 2020 के महीने में प्रेमिका के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई फिर अचानक ने लड़के से धारा 13 के तहत परिवार कुटुंब न्यायालय में तलाक का केस फ़ाइल कर दिया, इसके बाद प्रेम ने भी अपने वकील के माध्यम से हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 9 के तहत केस लगाया।
इस मामले की पहली पेशी 14 फरवरी 2020 को हुई, जिसके बाद उस प्रेम और उसके पिता पर अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया, फिर न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया और 6 दिनों तक दोनों को जेल में रहना पड़ा जमानत के बाद जेल से बाहर आये, 12 दिसंबर 2022 को कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आशिता श्रीवास्तव ने इस शादी को मानते हुए तलाक की अर्जी खारिज कर साथ रहने का आदेश दिया वहीं इसके बाद 24 फरवरी को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश शिवबालक साहू की अदालत ने भी अपहरण का मामला झूठा पाया जिसके बाद पीड़ितों के लिए मामला दर्ज कराने वाले लोगों से 1-1 हजार रुपए की राशि देने के लिए कहा है तलाक का केस खारिज होने के बाद भी प्रेमिका ने फिर से तलाक के लिए अर्जी लगाई है जबकि प्रेमी यह तलाक नहीं देना चाहता है वह अभी भी प्रेमिका को अपने साथ रखने के लिए तैयार है लेकिन प्रेम पटेल अब इसमें झूठे गवाहों और कार्रवाई करने वाले लोगों पर कार्यवाही की मांग कर रहा है।


By - Sagar Tv News
03-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.