सागर- प्रापर्टी विवाद में चाचा की ह-त्या भतीजा फरार, पुलिस मौके पर || SAGAR TV NEWS ||

 


सागर जिले के बीना में प्रॉपर्टी के विवाद में चाचा का मर्डर करने का मामला सामने आया है, घटना बीना के मनोरमा वार्ड का है, जहां चाचा-भतीजे में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने अपने चाचा पर ईंट से हमला कर दिया। उसके बाद घायल चाचा को दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया। वह गंभीर घायल की इलाज के दौरान जान चली गई महेंद्र राजपूत के बेटे अंकित राजपूत ने बताया कि मनोरमा वार्ड में उसका पुश्तैनी तीन मंजिला मकान है। घर के नीचे के हिस्से में बड़े पापा बीरेन्द्र सिंह राजपूत, उसकी ऊपरी मंजिल पर में अपने पिता महेंद्र के साथ रहता हूं। आखरी मंजिल पर पांच कमरे बने हैं, जो पापा के हिस्से में हैं। उसमें मेरे किराएदार रहते हैं। बड़े पापा का लड़का राहुल सिंह राजपूत मेरे पिता जी से दतिया जाने के लिए किराए के लिए 120 रुपए मांग रहा था। पिता जी ने पैसे देने से मना कर दिया, जिस पर आरोपी राहुल सिंह ने पिता से मकान का हिस्सा मांगना शुरू कर दिया। इसी बात पर राहुल राजपूत ने छत पर रखी ईट पापा के ऊपर फेंकना शुरू कर दिया। पापा ने राहुल को ईट फेंकने से मना किया, तो राहुल पापा को गालियां देते हुए दूसरी मंजिल पर पापा के पास आ गया और मारपीट करने लगा। राहुल ने पिता को सिर में ईट मारी और दूसरी मंजिल से जोर से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। पिता को सिर में पीछे गहरी चोट आई थी। पिता जी बेहोशी की हालत में बीना सिविल अस्पताल में लाए थे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी पुलिस ने इस मामले की जाँच शुरू कर दी है।


By - Yogendra Singh Gaur
03-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.