भाई को बचाने गई गर्भवती बहन की ह-त्या

भाई को बचाने गई गर्भवती बहन की ह-त्या


विवाद के दौरान एक गर्भवती महिला को पेट में चोट लगने की वजह से उसकी जान चली गई। वह अपने बीच बचाव करने के लिए थी। लेकिन उसके भाई के दोस्त ने उसे ऐसा धक्का दिया कि उसने इलाज के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामला बैतूल जिले का है।


यह हादसा बैतूल के वार्ड नंबर 15 पाथाखेड़ा में घटित हुआ। रोशनी वर्मा ग्वालियर की रहने वाली थी और वह अपने मायके पाथाखेड़ा में आई हुई थीं। उसके भाई देवेंद्र और उसके दोस्त राकेश का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। तभी रोषन लड़ाई को रोकने के लिए बाहर निकली और बीच-बचाव करने लगी। लेकिन राकेश ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह पेट के बल गिर गई। पेट में दर्द उठने के बाद उसे घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया। जहां पर महिला की इलाज के दौरान जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में राकेश के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


By - sagar tv news
04-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.