सागर-बारिश के डर से किसान की फसल को एकत्रित करने में जुटे

सागर-मौसम में आए अचानक बदलाव से किसान हुए परेशान

सागर-बारिश के डर से किसान की फसल को एकत्रित करने में जुटे


मौसम में आए अचानक बदलाव से किसान परेषान हो गए है। हालात यह बन गए कि किसान बारिश होने के डर से कहीं खेतों में कटी फसल को एकत्रित करने में जुटे हैं तो कहीं पर हल्की नमी वाली फसल की भी थ्रेसर करा रहे है। सागर जिले के खुरई में किसान ऐसे ही परेशान नजर आए।


बता दे कि बीते दिन मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश हुई। जिससे खेतो पर रखी फसल पर नुकसान पहुंचा। अब किसानों को इस बात का डर बैठ गया है कि यदि फिर बारिष हुई तो फसलें बर्बाद हो सकती हैं। गौरतलब है कि अभी चना, मसूर और सरसों की अधिकांश फसल सूख चुकी है और 50 फीसदी फसल कटाई के बाद खेतों में बिखरी पड़ी है। यदि बारिश हुई तो फसल को बचाना फिर संभव नहीं होगा। किसानों का कहना है कि इस समय अधिकांश जगहों पर कटाई का काम शुरू हो गया है जिससे किसानों की आधी फसल खेत और खलिहान में पड़ी हुई है। तेज हवा और बूंदाबांदी लगातार होने से किसानों को परेशानी होगी। अभी हाल ही में दो दिन मौसम खराब रह चुका है।


By - sagar tv news
07-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.