सागर में IG-SP ने बजाया ढोल जमकर नाचे पुलिसवाले || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर पुलिस लाइन में गुरुवार को उस समय सारे पुलिस अफसर और जवान झूम उठे जब आईजी अनुराग और एसपी तरुण नायक ने ढोल बजाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर पुलिस लाइन में अबीर गुलाल उड़ने लगा और पुलिस अधिकारी व जवान झूमकर नाचने लगे। होलिका दहन से लेकर धुलेंडी तक करीब 72 घंटों की नॉनस्टॉप ड्यूटी करने के बाद गुरुवार को भाईदूज पर पुलिस कर्मियों ने होली मनाई है। पुलिस लाइन मैदान में होली उत्सव रखा गया। जहां जिलेभर के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इसके अलावा थानों में भी इसी तरह होली की धूम देखने को मिली। होली मनाकर पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाई और रंगों के पर्व की बधाइयां दी। होली पर्व को लेकर शहर समेत जिले में पुलिस अधिकारी व जवान होलिका दहन से ही सुरक्षा में मुस्तैद थे। धुलेंडी शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जाने के बाद गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सागर रेंज आईजी अनुराग, एसपी तरुण नायक, एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा, एडिशनल एसपी बीना ज्योति ठाकुर, समेत जिलेभर के एसडीओपी, थाना प्रभारी समेत जवान शामिल हुए। यहां ढोल-नगाड़ों की थाप पर रंग-गुलाल उड़ाते हुए आईजी, एसपी समेत अन्य अधिकारी व जवान जमकर झूमे। अधिकारियों ने ढोल भी बजाया। पुलिस कर्मियों ने धमाल व मस्ती की। पुलिस लाइन में होली खेलने का यह आयोजन करीब दो से तीन घंटे तक चला। पुलिस कर्मी होली गीतों पर खूब नाचे और गुलाल व रंग उड़ाया।


By - SAGAR TV NEWS
09-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.