ट्रैंक्यूलाइज नहीं हुई बाघिन ,नहीं पकड़ पाए अधिकारी, अन्य बाघिन को किया जाएगा शिफ्ट

 

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिज़र्व की चयनित युवा बाघिन को शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में ले जाने का मुहूर्त अभी नहीं बन सका है। इस बाघिन को ट्रैंक्युलाइज करने का हरसंभव प्रयास किया गया, लेकिन चंचल स्वभाव की यह बाघिन हाथी को देखकर दूर निकल जाती है। जिसके चलते नियत समय पर इस बाघिन की माधव नेशनल पार्क के लिए रवानगी नहीं हो सकी।
बता दें कि पन्ना टाइगर रिज़र्व से जिस बाघिन का चयन माधव नेशनल पार्क के लिए किया गया है, वह बाघिन टी-6 की युवा बेटी है। जिसकी उम्र करीब दो-सवा दो साल है। यह योजना बनाई गई थी कि उसको माधव नेशनल पार्क ले जाया जाएगा जो बाघों की वंश वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। लेकिन उसे पकड पाना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यदि यह बाघिन किन्ही कारणों से पकड़ में नहीं आई तो इसी उम्र वाली दूसरी बाघिन को माधव नेशनल पार्क भेजा जा सकता है। इस मामले में पन्ना टाइगर रिज़र्व के क्षेत्र संचालक ब्रजेन्द्र झा ने बताया कि बाघिन को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए हाथियों की मदद ली जा रही है। फिर भी अगर बाघिन नहीं मिली तो यहां से कोई दूसरी बाघिन को भेजेंगे।


By - sagar tv news
11-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.