MP | कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में टूटे बेरिगेट्स, पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा

भोपाल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा

MP | कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में टूटे बेरिगेट्स, पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा

भोपाल में आज कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर राजभवन घेरने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा। बैरिकेड तोड़ कर आगे बढ़ने के दौरान कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने विधायक जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी समेत 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन 2 घंटे चला। कार्यकर्ता पैदल, जबकि कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और दूसरे बड़े नेता ट्रक पर सवार होकर आगे बढ़े। रंगमहल चौराहे से 100 मीटर आगे ही पुलिस ने एक और बैरिकेडिंग कर रखी थी। कार्यकर्ताओं ने यहां भी पुलिस से बहस की। बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए। यह बैरिकेड भी कार्यकर्ता तोड़ते इससे पहले पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी का तेज प्रेशर मारकर उन्हें पीछे खदेड़ दिया। भिंड युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमार के हाथ में चोट आई है। सतना से आया एक कार्यकर्ता बेहोश हो गया। उसे रेनबो हॉस्पिटल ले जाया गया।
गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को 3 बसों में भरकर पुलिस प्रदर्शन स्थल से लेकर रवाना हो गई। डीसीपी सांई कृष्ण थोटा ने बताया, प्रदर्शन में 5 हजार की भीड़ थी। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पीछे हटना शुरू हो गए। इस बीच कमलनाथ भी कार से रवाना हो गए।

 


By - sagar tv news
13-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.