दो लोगों का मर्डर करने वाले आरोपियों के माकन और फसल पर चला बुलडोजर || SAGAR TV NEWS ||

 

ब्राह्मण समाज के विरोध प्रदर्शन के चलते प्रषासन ने आरोपियों के अतिक्रमित मकान और फसल पर बुलडोजर चलवा दिया है। इतना ही नहीं एक सरकारी बोर पर भी आरोपियों का कब्जा था। प्रषासन ने बोर की मशीन और पाइप को भी जब्त कर लिया। इन आरोपियों ने ब्राह्मण समाज के दो बुजुर्गों का मर्डर कर दिया था। मामला दमोह जिले के हिनौता घाट गांव का है।
बता दे कि 28 मार्च को ग्राम हिनौता में रहने वाले दो सगे भाई बद्री शुक्ला और रामसेवक शुक्ला पर लोधी समाज के लोगों ने गोली मारकर जान ले ली थी और इस मामले में षामिल चार आरोपी फरार हो गए थे। इस बात से गुस्साएं ब्राह्मण समाज के लोगों के कलेक्टोरेट पर जमकर प्रदर्षन किया था और आरोपियों के मकान पर बुलडोजर की मांग पर अडे थे। इस बात के चलते अधिकारी हरकत में आए और राजस्व अभिलेख के साथ पहुंचे तहसीलदार विकास अग्रवाल ने यह कार्रवाई करवाई। तहसीलदार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश है कि आरोपियों के अतिक्रमण हटाए जाए। इसी के चलते जब आरोपियों के दस्तावेजों की जांच की गई तो 2 सरकारी जमीन पर बने मकान और एक रास्ते पर अतिक्रमण कर लगाई गई गेहूं की फसल चिन्हित की गई, जिसे कब्जा मुक्त किया गया है। साथ ही एक सरकारी बोर पर भी आरोपियों का कब्जा मिला था। इसके अलावा और भी सर्चिंग की जा रही है, यदि कुछ और भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण मिलता है तो उसे भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी।


By - Aftab Khan Sagar TV News from Patharia.
15-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.