सागर-पुरानी रंजिश के चलते हुआ खूनी संघर्ष घायल फिर हुआ ये अंजाम

 

पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर जांच षुरू कर दी है। मामला सागर जिले के खुरई से सामने आया है।
खुरई देहात थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में अमन राजपूत और बाबूलाल पटेल के बीच कोई पुराना विवाद चल रहा था, जिसका केस अभी भी न्यायालय में चल रहा है इस बात के चलते अमन उससे रंजिष रखता था। बीते दिन आरोपी अमन राजपूत ने अपने साथी खिल्लू रजक, धरम घोषी, अभय कुर्मी, दिनेश पटेल और अजय अहिरवार के साथ उस पर चाकू से हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। जिससे उसे गंभीर चोटे आ गई। डायल 100 की मदद से घायल बाबूलाल को खुरई सिविल अस्पताल ले जाया गया बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल की पत्नी सुषमा पटेल ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर चाकुओं से प्राणघाती हमला कर दिया। अलग-अलग जगहों पर चाकू से वार किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है


By - Yogendra Singh Gaur
18-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.