बदमाश ने घर में घुसकर छात्र को पीटा गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन || SAGAR TV NEWS ||

 



बीच सड़क पर ये आग इसलिए जल रही है। क्योंकि लोगों में गुस्सा है। दबंगों के खिलाफ, सड़क पर जाम कर टायर जलाकर लोग विरोध इसलिए कर रहे हैं। क्योंकि घर में घुसकर एक छात्र के साथ बन्दूक की बट और लात घूंसों से मारपीट की गयी। साथ ही पांच लाख रुपये की मांग भी की गई। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। तस्वीरें अशोकनगर जिले के चंदेरी से सामने आयी हैं। ऐसा आरोप है। की शनिवार की देर शाम एक कुख्यात आरोपी ने सेंकी जैन के साथ मारपीट कर दी। जिससे परिवार के लोगों में दहशत बनी हुई है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और टायरों में आग लगाकर सड़क पर रख दिये। ग्रामीणों का आरोप है कि देवी सिंह नाम का अपराधी लगातार लोग साथ मारपीट कर पैसे मांगता है। जिसके विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस घटना से पीड़ित परिवार सहमा हुआ है।
इस प्रदर्शन में स्थानीय विधायक गोपाल सिंह चौहान भी शामिल हुए। उनका आरोप है। कि पुलिस ने गुंडों को संरक्षण दे रखा है। एक अपराधी पर इतने मामले दर्ज होने के बाद भी पुलिस उसको आखिर गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। वहीँ प्रशासन के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
चंदेरी एसडीओपी लक्ष्मी सिंह का कहना है। की युवक सेंकी जैन ने सूचना दी थी की उसके साथ देवी सिंह नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ मारपीट कर पैसों की मांग की है। जिस पर एफआईआर दर्ज की गयी है।


By - Rahul Kumar Jain ( Ashok Nagar MP)
20-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.