सागर-मिट्टी ले जा रहा ट्रैक्टर ढलान पर फिसला ड्राइवर की मौत

 

सागर जिले के बीना-कटनी रेलवे ट्रैक के बनहट गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से युवक की जान चली गई। बता दे तीसरी रेलवे लाइन पर पुलियाओं के निर्माण के दौरान ढलान पर ट्रैक्टर पलट गया। जहा ट्रैक्टर के नीचे दबने से ड्राइवर ने दम तोड़ दिया जानकारी के मुताबिक यह हादसा बनहट गांव के पास हुआ।जहा तीसरी लाइन के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी ढोई जा रही थी। ट्रैक्टर में दबने की वजह से 22 साल के युवक राहुल पिता हरिचरण आदिवासी निवासी बनहट की जान चली गई युवक की 2 साल पहले शादी हुई थी और 1 साल की मासूम बेटी भी है। सूचना मिलते ही खुरई देहात पुलिस मौके पर पहुंची।बीना-कटनी रेलवे ट्रैक पर यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी घटनाएं सामने आ चुकी है। इसमें ठेकेदार की लापरवाही सामने देखने को मिलती है। इस घटना में भी ट्रॉली ओवरलोड थी और काफी देर तक ट्रैक्टर ट्राली का ड्राइवर ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा। घटना की जानकारी के बाद खुरई देहात थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। खुरई देहात थाना प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि जेसीबी मशीन की मदद से उसका शव निकाला गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए खुरई सिविल अस्पताल भेजा गया। शव खुरई सिविल अस्पताल में करीब 6:30 बजे लाया गया। जिसका अब शुक्रवार को पोस्टपार्टम किया जाएगा।


By - sagar tv news
24-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.