सागर-35 लाख का गजब सड़क निर्माण कार्य देख वार्डवासी भड़के,अधिकारियों से रुकवाया तुरंत काम

 

सागर जिले के देवरी में नगर पालिका द्वारा एक वार्ड में सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी सड़क निर्माण कार्य की लागत करीब 35 लाख रु है लेकिन निर्माण कार्य की शैली घटिया और उसमे गड़बड़ी व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वार्ड वासियों ने आक्रोशित होकर इसकी शिकायत,नगर पालिका के अधिकारियों से कर दी, अधिकारियों ने भी देर न करते हुए सड़क निर्माण कार्य रूकवा दिया।जानकारी के मुताबिक देवरी नगर के तिलक वार्ड में नगर पालिका द्वारा सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी लागत करीब 35 लाख रु है लेकिन वार्डवासियों ने निर्माण कार्य मे खामियां निकालते हुए मामले की शिकायत नगर पालिका के अधिकारियों से की जिसके बाद मौके पर पहुचे नगर पालिका इंजीनियर ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। वार्ड वासियों के मुताबिक तय ऊंचाई के मुताबिक ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य नहीं किया गया।जबकि सड़क के दोनो तरफ बराबर ऊँचाई के हिसाब से निर्माण किया जाना था। वाईट

वही इंजीनियर मोहिनी साहू का कहना है निर्माण कार्य घटिया है। 9 इंच की जगह 4 इंच ही मसाला डाला गया है, जिसको लेकर काम रोक दिया गया है वाईट

बता दे देवरी नगर में निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई निर्माण कार्य जन चर्चा का विषय बने रहे हैं लेकिन इसके बाद भी अधिकारी या फिर ठेकेदार ने सबक नहीं लिया।


By - Saurabh Nagariya Sagar TV News
24-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.