सागर-फूड पॉइजनिंग से 3 परिवारों के 19 लोग बीमार,उल्टी-दस्त की शिकायत || SAGAR TV NEWS ||

 

नवरात्र पर सिंघाड़ा आटा से बनी खाद्य सामग्री खाने के बाद फूड पॉइजनिंग के मामले आ रहे है। ताजा मामला खुरई से आया है, जहां बीती रात नवरात्र पर उपवास रखने वाले तीन परिवारों के करीब 19 लोग बीमार हुए हैं। इन सभी ने इंदौर की कंपनी की एक पैक सिंघाड़ा आटा से बनी खाद्य सामग्री खाई थी। उसके बाद उन्हें उल्टी, दस्त और चक्कर की शिकायत हुई।
जानकारी मुताबिक इन लोगों ने सागर नाका पर स्थित एक किराने की दुकान से सिंघाड़े का आटा लिया था। जिसे खाने से घबराहट होने लगी और अस्पताल में भर्ती हो गए। जिनका इलाज जारी है। वही, जिला खाद्य औषधि अधिकारी अमरीश दुबे ने बताया कि हाल ही में बीना में सिंघाड़े के आटा से बनी वस्तुएं खाने से 8 लोग बीमार हो गए थे। स्थानीय प्रशासन की सूचना के बाद टीम को जांच के लिए भेजा जाएगा। बताया जाता है कि खुरई के संत रविदास वार्ड निवासी मेहरबान सिंह, नवल किशोर कुशवाहा, नरवद कुशवाहा, मालती कुशवाहा, हेमलता कुशवाहा, निकिता कुशवाहा साथ ही कुमरोल गांव निवासी घनश्याम कुशवाहा, रामकुमारी कुशवाहा इसके अलावा रेंगुआ निवासी राजकुमार विश्वकर्मा, शशि विश्वकर्मा, प्रियंका विश्वकर्मा है। जब उसको उल्टी, घबराहट और चक्कर आने लगे तो निजी अस्पताल में इलाज के पहुंच गए और उन्हें भर्ती करा दिया है। हालत खराब होने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। दो परिवारों के सदस्य सिविल अस्पताल में भर्ती हुए तो वहीं एक परिवार निजी अस्पताल में भर्ती हुआ है।


By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Khurai.-
26-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.