25 सितंबर को सुरखी दौरे पर रहेगी शिवराज-सिंधिया की जोड़ी

 

 

एमपी के सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जनता को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसीनगर आ रहे है। वह 25 सितंबर को जैसीनगर के ब्लॉक ग्राउंड में ही कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमे वह क्षेत्रवासियों को करोडो के विकास कार्यो भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। मुख्यम्नत्री के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सुरखी आयंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सागर कलेक्टर दीपक सिंह ने ब्लॉक ग्राउंड स्थित आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओ का जायजा लिया साथ ही गोवर्धन टोरिया पर बनाये गए हैलीपैड का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 25 सितंबर के लिए प्रस्तावित किया गया है जिसके लिए सभी तैयारियां चल रही हैं, यहां पर मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे, इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभ हितग्राहियों को दिए जाएंगे, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की अंतिम तारीख मुख्यमंत्री कार्यालय से ही निर्धारित की जावेगी।


By - Brajendra Raikwar ( Jaisinagar Sagar MP)
21-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.