सागर-सशक्त नारी शक्ति सम्मान से नवाजी गई अनु शेलेंद्र जैन

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला पकवाड़ा के समापन पर सागर की मकरोनिया में शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लीगल राइट काउंसिल की उपाध्यक्ष अनु शैलेंद्र जैन रही. इसमें भाजपा नेत्री लता बानखेड़े को आयरन लेडी के ख़िताब से तो मुख्य अतिथि अनु जैन को सशक्त नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया.इस कार्यक्रम का आयोजन बेटी कल्याण समिति, श्रम शक्ति महिला सेवा संस्थान, और अभिनव शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वाधान किया गया था. अध्यक्षता भाजपा प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े ने की. विशेष अतिथी के रूप में पदमा आचार्य प्रतिभा तिवारी पार्षद मेघा दुबे जनपद अध्यक्ष सविता पृथ्वी सिंह शामिल हुई. इस अवसर पर लता वानखेड़े को आयरन लेडी सागर के सम्मान से अंलकृत किया गया, मुख्य वक्ता के रूप में डॉ सरोज गुप्ता ने महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी विषय पर विस्तृत बात रखी. आपने कहा कि महिलाएं जितनी सशक्त और सक्षम हैं. उस हिसाब से राजनैतिक क्षेत्र में उनकी भागीदारी कम है जो और बढ़ना चाहिए, मुख्य अतिथी अनु शैलेंद्र जैन ने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है. उनका सम्मान होना हर्ष की बात है. लता वानखेड़े ने कहा कि महिला अब अबला नहीं है हमें अब अपनी शक्ति को पहचानना होगा तभी महिला दिवस की सार्थकता होगी।


By - sagar tv news
27-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.