सिंधिया के बेटे पहुंचे सागर, मंत्री के समर्थको ने किया जूनियर सिंधिया का जोरदार स्वागत

 

 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र और एमपीसीए के मेंबर महाआर्यमन सिंधिया सागर जिले के राहतगढ़ पहुंचे, जहां स्टेडियम में हजारों लोगों के द्वारा तालियां बजाकर और जयकारे लगाकर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया, तो जूनियर सिंधिया ने भी हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया, इसके पहले सागर की सीमा में आते ही मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सैकड़ों समर्थक उनकी आगवानी करने के लिए पहुंचे थे दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ स्टेडियम तक पहुंचे इस दौरान रास्ते में जगह-जगह लोगों के द्वारा स्वागत भी किया गया, स्टेडियम पहुंचने के बाद उन्होंने खुली गाड़ी पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उनके बेटे के साथ चक्कर लगाया, कभी हाथ मिलाकर तो कभी हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार करते रहे. बता दें कि राहतगढ़ के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में विधानसभा में चल रहे मंत्री टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया फाइनल के महामुकाबले में शामिल होने के लिए महा आर्यमन सिंधिया राहतगढ़ पहुंचे थे. जहां उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्होंने कहा कि खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं गांव से आते हैं क्रिकेट केवल शहर के लिए नहीं है गांव के लिए है वही पुरानी बातों को याद करते हुए बोले कि गोविंद जी ने बताया जब बड़े महाराज माधवराव सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी थी और अपनी पार्टी बनाई थी तब भी बे राहतगढ़ आए थे तो यहां पर जनता ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया था आज वैसा ही प्यार और सम्मान जनता ने मुझे दिया है इसलिए मैं आभारी हूं, आगे वे बोले कि वे लगातार खिलाड़ियों से मिलती रहती हैं जो कठिनाइयां समझ रहा हूं उनके लिए समाधान निकालूंगाबता दे कि मंत्री गोविंद सिंह के नेतृत्व वाली सागर जिले की सुरखी विधानसभा में पिछले 3 महीने से मंत्री क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा था इसमें 609 टीम हिस्सा बनी 10,000 से अधिक खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेला. जो गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉड दर्ज किया गया है।


By - SAGAR TV NEWS
28-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.