सागर-पानी भरने कुएं पर गई युवती फिर घर ही वापिस नहीं लौटी !

सागर जिले के खुरई में एक युवती की कुएं में डूबने से जान चली गई। कजरई गांव में रहने वाली युवती सुशीला चढ़ार पानी भरने के लिए खेत पर बने कुएं पर गई थी। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में डूब गई। जिससे उसने दम तोड दिया। बताया जाता है कि जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन कुएं पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर एक बर्तन और उसकी चप्पल रखी हुई देखी। परिजनों को ऐसी शंका हुई कि कही वह कुएं में तो नहीं गिर गई? जिसके चलते गांव का एक व्यक्ति कुएं में उतरा। उसने देखा कि कुएं में उसकी डेड बाडी पडी है। इस घटना की जानकारी डायल 100 को दी गई और मौके पर पहुंची डायल 100 ने डेड बाडी को कुएं बाहर निकाला और इसकी जानकारी खुरई शहरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि कुएं में मुंडेर नहीं बनी थी। जिससे चलते उसके साथ हादसा हो गया।


By - sagar tv news
29-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.