सागर-190 किलो वजनी मरीज का किया ऑपरेशन,8 किलो का ट्यूमर निकला || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के मकरोनिया इलाके में स्थित निजी हॉस्पिटल में मरीज का सफल ऑपरेशन कर 8 किलो वजनी ट्यूमर निकाला गया है। मरीज उत्तरप्रदेश के ललितपुर का रहने वाला है। ऑपरेशन के बाद वह स्वस्थ है। हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. मनीष राय ने बताया कि 57 साल के जितेन्द्र जैन पेट में बाएं तरफ दर्द होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। अस्पताल में उनका इलाज शुरू किया गया। पेट की जांच कराई तो पता चला कि उनके पेट में एक बड़ी गांठ है।
मरीज जितेंद्र मोटापा के शिकार हैं। उनका वजन करीब 190 किलो है। लेकिन पेट में ट्यूमर होने पर उनका ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। मरीज की सहमति लेने के बाद ऑपरेशन की तैयारी की गई। ओटी में ले जाकर मरीज का ऑपरेशन शुरू किया गया। डॉक्टरों की टीम ने कठिन सर्जरी को सफलता पूर्वक पूरा करते हुए मरीज के पेट से 8 किलो वजनी ट्यूमर बाहर निकाला। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है।


By - SAGAR TV NEWS
04-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.