खुद को नर्मदा का अवतार बताकर महिला दिखाती है चमत्कार आस्था है या अंधविश्वास, देखें वीडियो

 

मध्य प्रदेश के जबलपुर में इन दिनों एक महिला की खासा चर्चा है। कोई इसे आस्था के चश्में से देख रहा है तो कोई इसे अंधविश्वास बता रहा है। माजरा ये है कि, शहर में पड़ने वाले तमाम नर्मदा के घाटों पर एक महिला बीते करीब 10 दिनों से पहुंच रही है। खास बात ये है कि, इस महिला के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने दूर दूर से लोगों की भीड़ जुट रही है। लोग इसे मां नर्मदा का स्वरूप मानकर पूजा कर रहे हैं। यही नहीं, महिला भी जहां पहुंच रही है, वो खुद को मां नर्मदा का अवतार बता रही है। आलम ये है कि, आमजन तो एक तरफ पुलसिकर्मी भी महिला की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। अब कहानी दूसरा पहलू ये है कि, जो महिला जबलपुर में खुद को मां नर्मदा का अवतार बता रही है, दरअसल प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में उसके नाम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। रिपोर्ट बेटे की ओर से दर्ज कराई गई है, जिसमें कहा गया है कि, वो बिना बताए घर से लापता हैं और वो मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं।

जबलपुर में स्थित नर्मदा नदी के घाटों पर घूमने वाली महिला का दावा है कि, वो लोगों की तकलीफें दूर कर सकती है। इसके लिए वो मां नर्मदा से प्रार्थना करती है। आपको बता दें कि, लोगों की आस्था या अंधविश्वास का केंद्र बनी 51 वर्षीय महिला नर्मदापुरम जिले की निवासी है। महिला के संबंध में पिपरिया रोड थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके ही 25 वर्षीय बेटे ने दर्ज कराई है। रिपोर्ट के माध्यम से कहा गया है कि, महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और पिछले लंबे समय से घर से लापता है।


मां नर्मदा के अवतार के रूप में लोगों में चर्चित हो चुकी महिला का नाम ज्योति बाई रघुवंशी है। उनके पति का नाम स्वर्गीय किशन सिंह रघुवंशी है, जो नर्मदापुरम जिले के कल्लू खापा गांव में रहती है। महिला की गुमशुदगी की शिकायत जिले के पिपरिया रोड थाने में 11 मई 2022 को दर्ज कराई गई थी, तभी से थाना पुलिस भी लगातार महिला की तलाश में जुटी हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार महिला 9 मई, 2022 की दोपहर 12:30 बजे अपने घर से बिना बताए लापता हो गई थी। रिपोर्ट में इस बात का भी हवाला दिया गया है कि, महिला पिछले पांच साल से मानसिक विक्षिप्तता का शिकार है।


By - SAGAR TV NEWS
08-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.