सागर-गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश के साथ गिरे ओले

सागर में तेज हवाओं के साथ
बेमौसम बारिश ओले भी गिरे

 

सागर-गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश के साथ गिरे ओले


सागर के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। सुबह से तल्ख धूप रही। लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में काले-घने बादल छा गए। हवा-आंधी का दौर शुरू हुआ। कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हुई। झमाझम बारिश के बीच करीब 5 मिनट तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में ओले गिरे। कहीं चने के आकार के तो कहीं अंगूर के आकार के ओले गिरे। करीब 15 मिनट हुई बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सेंट्रल राजस्थान पर चक्रवात एक्टिव है। ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। यह महाराष्ट्र के मध्य क्षेत्र से लेकर तमिलनाडु तक गुजर रही है। यही कारण है कि बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी प्रदेश में पहुंच रही है।
वहीं हवाओं के कारण मौसम में ठंडक घुली है। इस दौरान सागर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम पारा 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में सागर के रात के तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं शनिवार रात सागर में 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल तक प्रदेश के कई शहरों में बूंदाबांदी होती रहेगी। आंधी भी चल सकती है। इस दौरान गर्मी का असर कम रहेगा।


By - sagar tv news
09-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.