सागर-माँ का निधन हुआ तो बेटे ने भी दुनियाँ को अलबिदा कह दिया || SAGAR TV NEWS ||

 

शाहगढ़ तहसील के छानबीला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गणेशपुरा में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची छानबीला पुलिस ने मुआयना कर मामला कायम किया। जानकारी मुताबिक गणेशपुरा में रहने वाला 30 वर्सीय युवक सूबेलाल आदिवासी अपनी माँ की डेथ से बहुत ज्यादा दुखी था, उसकी मां शीला आदिवासी की बीमारी के चलते जान चली गई थी। सोमवार को मां की आत्मा की शांति के लिए परिजनों ने गंगाजली पूजन और तेरहवीं का आयोजन किया था। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद सब लोग सूबेलाल को सांत्वना देकर अपने अपने घर चले गये लेकिन माँ की डेथ से दुखी होकर सूबेलाल भी अपने पीछे दो बच्चों सहित पत्नी को छोड़कर मां के पास चला गया। ऐसी संभवतः पहली घटना है जब किसी बेटे ने अपनी मां के गम से अपनी भी जीवन लीला समाप्त कर ली हो?


By - Sunil Tiwari Sagar TV News from Shahgarh.
11-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.