27 दिन बाद आरिफ से मिला सारस तो खुशी से उछलने लगा, बहुत प्यारा है दो दोस्तों के मिलन का ये Video

 

यूपी के अमेठी में रहने वाले आरिफ और सारस की दोस्ती के किस्से काफी मशहूर हैं जो आपने भी सुने होंगे...एक बार जब आरिफ ने सारस की जान बचाई थी, तब से ये सारस, आरिफ के साथ ही रहता था और इनकी दोस्ती जय-वीरू की दोस्ती से भी गहरी बन गई. जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं. पिछले महीने इनके बिछड़ने की कहानी ने सबकी आंखें नम कर दी थी.

कुछ हफ्तों पहले वन विभाग सारस पक्षी को आरिफ से दूर लेकर चला गया था और इस मासूम पक्षी को अब कानपुर के चिड़ियाघर में रखा गया है. क्वारंटीन पीरियड खत्म होने के बाद जब आरिफ ने अपने दोस्त से 27 दिनों मुलाकात की तो ये पक्षी अपने दोस्त को देखकर खुशी से उछल पड़ा और अपने बाड़े में ही उड़ने की कोशिश करने लगा.

आरिफ को देख बेचैन हुआ सारस
वायरल हो रहे कानपुर चिड़ियाघर के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाड़े के अंदर सारस पक्षी कैद है और उसे बाहर खड़ा होकर उसका इंसानी दोस्त आरिफ निहार रहा है. आरिफ को देखकर सारस इतना बेचैन हो उठा कि वो बाड़े जैसी छोटी जगह में ही इधर-उधर उड़ते लगा और जाली पास आकर उछलने लगा, मानो वो अपने दोस्त के पास जाने के लिए तड़प रहा हो. वीडियो में देखिए सारस अपने दोस्त को देखकर कितना खुश हो गया.

वीडियो देख नम हुई लोगों की आंखें
वीडियो में आपने देखा कि जैसे ही आरिफ कानपुर चिड़ियाघर में सारस के बाड़े के पास पहुंचे तो ये पक्षी खुशी से चहकने लगा. वीडियो में आपने देखा कि सारस कितना बेचैन दिख रहा है...जब आरिफ ने सारस को उड़ने के लिए बोला तो मासूम पक्षी अपने बाड़े के अंदर ही इधर से उधर उड़ने लगा. अमेठी के रहने वाले आरिफ और सारस के बीच कुछ मिनटों की मुलाकात कराई गई. ये नजारा जिसने भी देखा उसका दिल पसीज गया है.


By - sagar tv news
12-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.